सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Preparations to build a new Bailey Bridge, Dhara-Chatrani road will remain closed till June 10

Kullu News: नया बैली ब्रिज बनाने की तैयारी, 10 जून तक बंद रहेगी धारा-चतराणी सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations to build a new Bailey Bridge, Dhara-Chatrani road will remain closed till June 10
विज्ञापन
कुल्लू। धारा-चतराणी सड़क पर रतोचा के समीप नया बैली ब्रिज स्थापित किया जाएगा। ऐसे में सड़क 3 से 10 जून तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार धारा-चतराणी सड़क पर स्थित क्षतिग्रस्त बैली ब्रिज को हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है और यातायात की अस्थायी व्यवस्था के लिए निजी भूमि से वैकल्पिक सड़क तैयार की गई है। अब नए बैली ब्रिज को स्थापित करने का कार्य आरंभ किया जा रहा है, जिसके मद्देनजर लोगों और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभी वाहनों को धारा-जतेहड़-चतराणी संपर्क सड़क से होकर भेजा जाएगा। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि वैकल्पिक सड़क का निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा एवं उपयोगिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Trending Videos

साथ ही प्रभावित क्षेत्र और डायवर्जन सड़क पर पर्याप्त संख्या में चेतावनी बोर्ड, दिशा संकेतक एवं अन्य आवश्यक यातायात प्रबंधन उपकरण लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रतिबंधों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक सड़क का उपयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed