{"_id":"6adcf2f8dfafa7dedf0aedec","slug":"raised-the-issue-of-the-bijli-mahadev-road-before-the-centre-vikramaditya-kullu-news-c-89-1-ssml1015-190188-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के समक्ष उठाया बिजली महादेव सड़क का मामला : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के समक्ष उठाया बिजली महादेव सड़क का मामला : विक्रमादित्य
विज्ञापन
कुल्लू। बिजली महादेव सड़क निर्माण का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री से इस संबंध में बातचीत हुई है और एक माह के भीतर सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1700 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए करीब 3000 करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं। इसमें बिजली महादेव सड़क को भी शामिल किया गया है। कुल्लू के लोगों के साथ उनका राजनीतिक ही नहीं, पारिवारिक रिश्ता भी है। दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू के विकास के लिए बेहतर कार्य किए थे। इन कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मणिकर्ण घाटी में सड़क से जुड़े कार्य शुरू हो चुके हैं और इन्हें मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है। लगघाटी से आए प्रतिनिधिमंडल ने भी क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया है। वहां भी विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने बताया कि मनाली क्षेत्र में पहले लेफ्ट बैंक का दौरा किया गया और अब राइट बैंक का निरीक्षण किया है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भुभु जोत टनल प्रदेश सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल है। इस संबंध में दिल्ली में भी बातचीत की गई है। टनल की औपचारिकताओं पर काम चल रहा है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके निर्माण की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा। संवाद