फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rally held against smart electricity meters.

Kullu News: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में निकाली रैली

Tue, 04 Aug 2026 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Rally held against smart electricity meters.
कल्याण मंच ने योजना पर पुनर्विचार और जानकारी देने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में उपभोक्ता कल्याण मंच ने मंगलवार को पतलीकूहल में जिला स्तरीय बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने की। मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार से स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की। इसके अलावा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना के बारे में उपभोक्ताओं को पूरी और स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। तकनीकी और आर्थिक पहलुओं की पूरी जानकारी दिए बिना प्रदेश के लोगों पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाया जा रहा है।


पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की पूरी लागत बिजली टैरिफ के माध्यम से उपभोक्ताओं से ही वसूली जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को यह जानने का अधिकार है कि जब प्रदेश में पहले से लगे डिजिटल मीटर सुचारु रूप से काम कर रहे हैं, तो उन्हें बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत क्यों पड़ रही है। मंच ने सरकार से उपभोक्ताओं की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए इस योजना पर समीक्षा करने की मांग उठाई है। इस अवसर पर मंच के महासचिव जेके धीमान, कार्यकारिणी सदस्य जगमेल ठाकुर, जिला कुल्लू संयोजक हुकम राम नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed