{"_id":"6a71e71a438584b9130a6c29","slug":"south-african-tourist-died-under-suspicious-circumstances-in-parvati-valley-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: पार्वती घाटी में दक्षिण अफ्रीकी पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत, दूतावास को किया सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: पार्वती घाटी में दक्षिण अफ्रीकी पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत, दूतावास को किया सूचित
Tue, 04 Aug 2026 06:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:50 PM IST
सार
पर्यटक की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्वती घाटी घूमने आए दक्षिण अफ्रीका के एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पर्यटक की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मणिकर्ण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दक्षिण अफ्रीका निवासी डेनियल जोहानेस रोस्सो के रूप में हुई है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पर्यटक को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दिल्ली स्थित दक्षिण अफ्रीका के दूतावास को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन