फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Police Seizes 1 Kg 120 Gram Chitta Worth Six Crore

Drug Mafia Crackdown : शिमला में एक किलो 120 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़ा हरियाणा का तस्कर

Tue, 04 Aug 2026 01:54 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 04 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

शिमला पुलिस ने शोघी में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.120 किलो चिट्टा बरामद किया है। करीब 6 करोड़ रुपये कीमत की इस खेप के साथ हरियाणा के अंबाला निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूरे अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shimla Police Seizes 1 Kg 120 Gram Chitta Worth Six Crore
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.120 किलोग्राम चिट्टा (हाई ग्रेड हेरोइन) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के अंबाला निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने शोघी क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान आरोपी को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1 किलो 120 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरियाणा से यह खेप शिमला लेकर आया था। पुलिस का कहना है कि चिट्टे की यह खेप तारा देवी क्षेत्र में मौजूद संपर्कों तक पहुंचाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरी सप्लाई चेन को झटका दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था। मामले में तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और अन्य राज्यों से जुड़े लिंक की भी जांच की जा रही है।

शिमला पुलिस का कहना है कि इस वर्ष नशा तस्करी के खिलाफ रणनीति को और मजबूत किया गया है। अब केवल छोटे तस्करों तक सीमित रहने के बजाय पूरे नेटवर्क, बड़े सप्लायरों और वित्तीय तंत्र तक पहुंचने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आदतन नशा तस्करों के खिलाफ PITNDPS Act के तहत भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में 4 किलोग्राम से अधिक चिट्टा, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी, लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस) और 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे बरामद या नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है और इससे प्रदेश में नशे की सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed