{"_id":"6a71a1da75f977e52f028838","slug":"video-shimla-police-seizes-1-kg-120-gm-heroin-worth-6-crore-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Drug Bust in Shimla: 6 करोड़ की 1.120 किलो हाई ग्रेड हेरोइन बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drug Bust in Shimla: 6 करोड़ की 1.120 किलो हाई ग्रेड हेरोइन बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:54 PM IST
Link Copied
जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में हरियाणा के अंबाला निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे वर्ष 2026 में जिले की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी मान रही है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अंतरराज्यीय तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर शिमला पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने शोघी क्षेत्र में घेराबंदी की। संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 120 ग्राम हाई ग्रेड हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी हरियाणा से यह नशीला पदार्थ शिमला लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, वह तारा देवी क्षेत्र में अपने संपर्कों तक इसकी खेप पहुंचाने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरी खेप जब्त कर ली।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। जांच के दौरान ड्रग्स की सप्लाई चेन, वित्तीय लेनदेन और अंतरराज्यीय संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।
शिमला पुलिस का कहना है कि वर्ष 2026 में नशा तस्करी के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव किया गया है। अब केवल छोटे मामलों पर कार्रवाई करने के बजाय बड़े सप्लायरों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी जांच, वित्तीय विश्लेषण और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है। आदतन तस्करों के खिलाफ PITNDPS Act के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक जिला शिमला में 4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी, करीब 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आईस) और 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे बरामद या नष्ट किए जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।