{"_id":"69bae1918bac9083d108fad7","slug":"rohit-was-awarded-the-best-student-award-kullu-news-c-89-1-ssml1013-171562-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोहित को सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोहित को सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब
विज्ञापन
कुल्लू में श्री लाल देवी अन्नपूर्णा संस्कृत महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती
विज्ञापन
कुल्लू। श्री लाल देवी अन्नपूर्णा संस्कृत महाविद्यालय ने बुधवार को रामशिला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें प्राचार्य बलदेव शर्मा ने समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान शास्त्री तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, भाषण और लाहौली, किन्नौरी, सराजी और कुल्लवी नाटी पेश कर समां बांधा। वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के बाद प्राचार्य बलदेव शर्मा ने कहा कि कॉलेज का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा है। उन्होंने संस्कृत भाषा के संरक्षण और जीवन में उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। शास्त्री प्रथम वर्ष में पूजा ने प्रथम और अवंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्री द्वितीय वर्ष में सुरभि प्रथम और सुषमा द्वितीय स्थान पर रहीं। शास्त्री तृतीय वर्ष में अनमोल ने पहला और अक्षत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
संगीता और संजना (प्रथम वर्ष) तथा मोनिका एवं दीया (द्वितीय वर्ष) को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब रोहित ठाकुर को प्रदान किया गया।
गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कुल्लू जिलास्तर पर संजना ने प्रथम और दीपा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में मोनिका ने प्रथम, मोनिका ठाकुर ने द्वितीय और समीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर उपप्राचार्य ममता शर्मा सहित संकाय सदस्य विवेक शर्मा, दिव्या ठाकुर और मृदुला ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद
000
Trending Videos