सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ropari lost to Parmeshwari Mahila Mandal in the tug of war competition.

Kullu News: रस्साकशी स्पर्धा में परमेश्वरी महिला मंडल से हारी रोपड़ी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ropari lost to Parmeshwari Mahila Mandal in the tug of war competition.
ढालपुर में हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएउं।
विज्ञापन
कुल्लू। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर खेल मैदान ढालपुर में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस मौके पर महिलाओं में रस्साकशी, थ्री लेग दौड़, मटका फोड़, बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने खूब दमखम दिखाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आभा चौहान ने खेलों का शुभारंभ किया।
Trending Videos

रस्साकशी प्रतियोगिता में परमेश्वरी महिला मंडल प्रथम स्थान पर रहीं। रोपड़ी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। थ्री लेग रेस में प्रेम लता और रीना निवासी रोपड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। ओमा और कमला निवासी खारका दूसरे स्थान पर रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम स्थान अर्जित किया। 1500 मीटर रेस में साक्षी प्रथम, पलक ठाकुर द्वितीय और अंजनी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भी दिखाया दम
बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 44 किग्रा भारवर्ग में रिधम प्रथम, मुस्कान द्वितीय रहीं। 60किलो भारवर्ग में मुस्कान प्रथम और आश्चर्य द्वितीय रहीं। 77 किग्रा में संस्कृत प्रथम और नीशु द्वितीय रहीं। 66 किग्रा में प्रथम पल्लवी और महेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहीं।
....
वॉलीबाल में स्मॉल सेंटर कुल्लू विजेता
वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया वॉलीबाल स्माॅल सेंटर कुल्लू विजेता रहा। वरिष्ठ नागरिकों की मटका फोड़ प्रतियोगिता में रेवती देवी निवासी भल्याणी ने प्रथम स्थान अर्जित किया। विजेता प्रतिभागियों को 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र ठाकुर सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed