सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vacant teacher posts at Shakti School affect studies

Kullu News: शाक्टी स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vacant teacher posts at Shakti School affect studies
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय शाक्टी में शिक्षकों के तीन पद रिक्त हैं। इससे शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। स्कूल प्रबंधन समिति सरकार और विभाग से आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुरू होने से पहले टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और शास्त्री अध्यापक के पद भरने की मांग कर रही है ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े।
Trending Videos

इस क्षेत्र में न बिजली है और न नेटवर्क की सुविधा। विद्यालय में शिक्षक न होना विद्यार्थियों के लिए परेशानी रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति लगातार विभाग से शिक्षकों की तैनाती की मांग कर रही है, लेकिन समस्या का स्थायी हल नहीं हो पाया है। समिति सदस्य रामलाल, जयवंती, मोतीलाल, हीरालाल, भागचंद, गोविंद राम, डाबेराम, लुदर सिंह ने बताया कि सरकार और विभाग उनकी मांगों को अनदेखा करके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती शीघ्र की जाए ताकि विद्यार्थी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। समिति के अध्यक्ष तीर्थराम ने बताया कि कई बार सरकार और विभाग के समक्ष रिक्त पदों को भरने की मांग रखी गई, लेकिन विद्यार्थियों के भविष्य को दरकिनार किया जा रहा है। इस संबंध में गुणवत्ता शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर से प्रतिनियुक्ति पर अस्थायी तौर पर शिक्षकों को भेजा जा रहा है। कहा कि रिक्त पदों की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेजी गई है।
.....
विद्यालय को हार्ड एरिया में शामिल करने की मांग
राजकीय माध्यमिक विद्यालय शाक्टी दुर्गम क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र में न सड़क, न बिजली और न ही नेटवर्क है। ऐसे में अभिभावक सरकार से इस विद्यालय को हार्ड एरिया में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed