फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sage Dev Shringa arrives in Haripur; devotees flock in large numbers.

Kullu News: हरिपुर पहुंचे देव श्रृंगा ऋषि, उमड़े श्रद्धालु

Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sage Dev Shringa arrives in Haripur; devotees flock in large numbers.
मनाली के हरिपुर मेंख्ढाकुर मादोराय ,माता नीला सुरी के साथ देव मिलन करते श्रृंगा ऋ​षि।-संवाद
नग्गर/हरिपुर (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की पांच कोठी के आराध्य देवता श्रृंगा ऋषि धार्मिक स्थल हामटा की यात्रा पर हैं। देवता वीरवार को हरिपुर पहुंचे। देवता सैकड़ों हारियानों और कारकूनों के साथ ऊझी घाटी के नग्गर में स्थित धार्मिक स्थल जगती पट्ट से दोपहर बाद निकले। इस बीच रास्ते में जगह-जगह देवता का फूल-मालाओं से श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

देर शाम देवता हरिपुर गांव पहुंचे। गांव में देवता का ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इसके उपरांत माता नीलासुरी और देवता माधोराय के साथ देवता श्रृंगा ऋषि का देव मिलन हुआ। देव मिलन को देखने और आराध्य के दर्शन पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ हरिपुर में उमड़ी। कारदार देवेंद्र कुमार और पुजारी चानन सिंह शर्मा ने बताया कि 24 साल बाद देवता हामटा की यात्रा पर निकले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed