फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anganwadi workers registered their protest by wearing black bands.

Kullu News: काली पट्टियां बांधकर आंगनबाड़ी वर्करों ने जताया विरोध

Fri, 10 Jul 2026 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers registered their protest by wearing black bands.
मांगों को लेकर उपमंडलाधिकारी बंजार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स यूनियन (सीटू) से जुड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने काला दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने काली पट्टियां बांधकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम एसडीएम बंजार को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से बच्चों, महिलाओं और पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में मानदेय में बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन सुविधा, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा अतिरिक्त कार्यभार कम करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed