{"_id":"69b291aa41df3092f4009447","slug":"seubag-jabadi-fair-will-begin-with-jagrata-kullu-news-c-89-1-ssml1015-171078-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेउबाग जबाड़ी मेले का जगराते से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेउबाग जबाड़ी मेले का जगराते से होगा आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू के सम्मान में सेउबाग जबाड़ी मेला मनाया जाएगा। इस मेले का 13 फरवरी को माता के जगराते से आगाज होगा।
माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू अपने देवालय से सैकड़ों हारियानों के साथ सेउबाग रामचंद्र मंदिर पहुंचेंगे। वहां माता और देवता का ठाकर महाराज से भव्य मिलन होगा। इस बार मेले की स्वर्ण जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में मेले के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, रेस, महिला चेयर रेस और घड़ा फोड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
13 मार्च को कबड्डी का शुभारंभ मेला मैदान में होगा। 14 मार्च को दिनभर खेलकूद प्रतियोगिता जारी रहेंगी। जगराते में दशमी वारदा भजन मंडली भजनों से माहाैल को भक्तिमय बनाएगी। 15 मार्च को कुल्लवी नाटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का समापन होगा। सेउबाग युवा संगठन के प्रधान रोहित वत्स ने कहा कि युवा संगठन की ओर से इस बार मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। संवाद
Trending Videos