फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Signature campaign launched from Udaipur for the restoration of *Nautod* rights.

Kullu News: नौतोड़ बहाली के लिए उदयपुर से हस्ताक्षर अभियान शुरू

Thu, 24 Sep 2026 04:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched from Udaipur for the restoration of *Nautod* rights.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ बहाली की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान तेज हो गया है। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने वीरवार को उदयपुर ब्लॉक से अभियान की शुरुआत की। इससे पहले काजा में भी अभियान शुरू किया गया था। इसी क्रम में उदयपुर में लोगों से नौतोड़ बहाली के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नौतोड़ बहाली की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किए। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि नौतोड़ बहाली जनजातीय क्षेत्रों के लोगों से जुड़ी महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मांग है। काजा के बाद उदयपुर में भी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लोगों की मांग और उनकी भावनाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष दोरजे लारजे, उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed