{"_id":"69c028e8d265060e440c2432","slug":"siltation-in-drinking-water-schemes-disrupted-city-supply-kullu-news-c-89-1-ssml1015-171937-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पेयजल योजनाओं में गाद भरने से शहर की आपूर्ति हुई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पेयजल योजनाओं में गाद भरने से शहर की आपूर्ति हुई बाधित
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में तीन दिन तक बारिश के कारण पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है। इससे कुल्लू शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शेताफाट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खलाड़ानाला में गाद आ गई है। सरली-खलाड़ा सड़क पर भूस्खलन की वजह से पेयजल लाइन टूटने से शहर के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से शहर में पानी की किल्लत हो गई है। शहर में लोगों को 24 घंटे पेयजल की सुविधा है, लेकिन पिछले तीन दिनों से पानी कहीं आ रहा है, तो कहीं नहीं आ रहा है। इससे शहरवासियों की समस्याएं बढ़ी हैं।
कुल्लू शहर में पानी की आपूर्ति कालंग से शेताफाट (सरवरी नाला) और खलाड़ानाला वाटर ट्रीटमेंट (खलाड़ानाला) से की जाती हैं। शहर के लिए प्रतिदिन 8.16 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन बारिश के कारण दोनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गाद जमा हो गई है। इस कारण शहर में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग कुल्लू के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने कहा कि सरली-खलाड़ा सड़क के किनारे भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। ट्रीटमेंट प्लांटों में भरी गाद को भी हटाया जा रहा है। सोमवार की सुबह से शहर में पेयजल की आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से विभाग का सहयोग करने की अपील की है। संवाद
000
Trending Videos