सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Social audit of 206 schools will be heard: Ajit

206 स्कूलों के सोशल ऑडिट की होगी सुनवाई : अजीत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
Social audit of 206 schools will be heard: Ajit
विज्ञापन
स्कूल के बुनियादी ढांचे का मूल्यांकन करना है उद्देश्य
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 206 स्कूलों में किए गए सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय सार्वजनिक जनसुनवाई आगामी नौ जून को होगी। समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले इन स्कूलों की जनसुनवाई अटल सदन कुल्लू में की जाएगी। यह बात जिला सोशल ऑडिट समन्वयक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू अजीत बोध ने कही।
उन्होंने कहा कि यह सोशल ऑडिट एक स्वतंत्र तृतीय पक्ष द्वारा करवाया गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज के साथ एक विशेष समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया था, जिसके तहत विश्वविद्यालय की टीम ने जिले के चिह्नित स्कूलों का सोशल ऑडिट किया। समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों का सोशल ऑडिट केवल एक वित्तीय या कागजी निरीक्षण नहीं है, बल्कि यह समुदाय के सहयोग से चलने वाली एक पारदर्शी प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल के प्रदर्शन, बुनियादी ढांचे और समावेशी शिक्षा का मूल्यांकन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed