सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Student organizations protest against the closure of the commerce faculty at Sainj College.

Kullu News: सैंज कॉलेज में वाणिज्य संकाय बंद करने के विरोध में उतरे छात्र संगठन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 18 Jun 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
Student organizations protest against the closure of the commerce faculty at Sainj College.
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में वाणिज्य संकाय बंद किए जाने के विरोध में पूर्व छात्र संघ के साथ विभिन्न छात्र संगठन 18 जून को सैंज में धरना-प्रदर्शन करेंगे। छात्र संगठनों का आरोप है कि सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर सीमित हो गए हैं।

स्थानीय लोगों, पीटीए और पूर्व छात्र संघ ने कृषि मंत्री और तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपकर वाणिज्य संकाय दोबारा शुरू करने की मांग की थी लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इसके विरोध में छात्र संगठनों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि प्रशांत, डूर सिंह, सीताराम, दर्शन, गुरमीत और बॉबी ने कहा कि सैंज घाटी के कई विद्यार्थी आर्थिक और भौगोलिक कारणों से बाहर जाकर शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते। ऐसे में महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय बंद करना उनके लिए उच्च शिक्षा के रास्ते बंद करने जैसा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सैंज क्षेत्र की 15 से अधिक पंचायतों के विद्यार्थी इस फैसले से प्रभावित होंगे। कई छात्रों को दुर्गम क्षेत्रों से 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलकर महाविद्यालय पहुंचना पड़ता है। अब संकाय बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। छात्र नेताओं ने सरकार से अधिसूचना पर पुनर्विचार कर वाणिज्य संकाय को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed