पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students will be able to do BRS course: Ramanand

विद्यार्थी कर सकेंगे बीआरएस कोर्स : रामानंद

Fri, 03 Jul 2026 03:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to do BRS course: Ramanand
कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूवी) के तहत एक नया कोर्स शुरू किया है। विद्यार्थी अब बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज (बीआरएस) कोर्स कर सकेंगे। यह कोर्स मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) माध्यम से करवाया जाएगा। बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इस कोर्स के लिए पात्र हाेंगे।
विज्ञापन

इस कोर्स की अवधि न्यूनतम तीन वर्ष (120 क्रेडिट) और अधिकतम चार वर्ष (160 क्रेडिट) है, जिसका वार्षिक शुल्क 5,000 रुपये निर्धारित है। यह कोर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है। ग्रामीण विकास, बैंकिंग व एनजीओ क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र 1148 बंजार के सहायक समन्वयक प्रो. रामानंद ठाकुर ने बताया कि बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज कोर्स विद्यार्थियों को रोजगार से जाेड़ने का माध्यम बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed