{"_id":"6afdd7fcd8ec3f80a305bc67","slug":"the-consecration-ceremony-pran-pratishtha-for-the-mata-budhi-nagin-temple-will-begin-on-december-10-kullu-news-c-89-1-ssml1012-192191-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: माता बूढ़ी नागिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 10 दिसंबर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: माता बूढ़ी नागिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 10 दिसंबर से होगी शुरू
Thu, 19 Nov 2026 10:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
बालू गांव में माता बूढी नागिन का नव निर्मित मंदिर व कोठी। संवाद
कुल्लू। रघुपुर घाटी में नागों की माता बूढ़ी नागिन के नवनिर्मित मंदिर और कोठी की प्राण प्रतिष्ठा 10 दिसंबर से शुरू होगी। सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा, जबकि 16 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस दौरान मंदिर और कोठी में पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। आयोजन में करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। बालू गांव में माता बूढ़ी नागिन के मंदिर और कोठी का निर्माण पारंपरिक काष्ठकुणी शैली में किया गया है।
दोनों देवालयों के निर्माण पर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई है। दो से तीन वर्षों से चल रहा निर्माण अब पूरा हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने के लिए मंदिर कमेटी, माता के हारियान और देवलू तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
माता बूढ़ी नागिन के कारदार ध्यान सिंह, मोहर सिंह व दया राम ने बताया कि बालू, गनोचा, लोट, घुहाटन, पारला लोट और छदेरा धार गांवों के लोग आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। समारोह में बाहर से आने वाले देवी-देवताओं और मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस धार्मिक कार्यक्रम में आयोजन में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, यातायात व्यवस्था और मेहमानों की सुविधा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। माता बूढ़ी नागिन के मंदिर और कोठी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी रघुपुर घाटी में उत्साह है। धार्मिक कार्यक्रम के पुरोहित शिव राज शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रतिष्ठा का दिन 10 दिसंबर निकला है और 16 दिसंबर को पूर्णाहुति होगी।