सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The junior category secured the first position in Kho-Kho.

Kullu News: खो-खो में किशोर वर्ग रहा प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 11 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
The junior category secured the first position in Kho-Kho.
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।

सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में बुधवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के शिशु, बाल, किशोर वर्ग के 148 विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, शतरंज, भाषण, सुलेख और चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। खो-खो में किशोर वर्ग प्रथम रहा। शिशु वर्ग द्वितीय रहा।
कबड्डी में बाल वर्ग प्रथम और शिशु वर्ग द्वितीय रहा। वॉलीबाल में किशोर वर्ग प्रथम और बाल वर्ग द्वितीय रहा। लोक नृत्य में किशोर वर्ग प्रथम और शिशु वर्ग द्वितीय रहा। शतरंज में किशोर वर्ग प्रथम और बाल वर्ग द्वितीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में किशोर वर्ग प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलेख हिंदी और अंग्रेजी में किशोर वर्ग प्रथम और शिशु वर्ग द्वितीय रहा। योग में बाल वर्ग ने प्रथम और किशोर वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय संस्कार और शिक्षा के साथ खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेेने का आह्वान किया। नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed