फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road from the Volvo bus stand to Bhootnath Temple will be tarred.

Kullu News: रिश्ते निभाने के लिए देवी-देवताओं ने किया मिलन

Sun, 25 Oct 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The road from the Volvo bus stand to Bhootnath Temple will be tarred.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पांचवें दिन रविवार को ढालपुर में बिजली महादेव और माता पार्वती के अस्थायी शिविर में दिनभर देवी-देवताओं के मिलन का सिलसिला जारी रहा। देव परंपराओं के बीच देवी-देवताओं ने आपसी रिश्तों को निभाते हुए एक-दूसरे से भेंट की। इस दौरान काईस की देवी दशमी वारदा और उनके भाई देवता भ्रीडू महाराज बिजली महादेव के दरबार पहुंचे। वहीं, माता पार्वती की बहनें माता खंडासना और माता मंडासना भी उनसे मिलने अस्थायी शिविर में पहुंचीं।
विज्ञापन

गूर के माध्यम से देवी-देवताओं ने श्रद्धालुओं और देवलुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद कुल्लू के खुडीजल देवता ने भी बिजली महादेव के दरबार में हाजिरी भरी। माता पार्वती की बहनों माता खंडासना और माता मंडासना के पहुंचने पर विशेष देव मिलन हुआ। दोनों देवियों ने गूर के माध्यम से देवलुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वे माता पार्वती के साथ उनके अस्थायी शिविर में विराजमान हुईं और कुछ समय बाद अपने-अपने शिविरों की ओर लौट गईं। सुबह बिजली महादेव, माता पार्वती, गणपति और कार्तिकेय स्वामी के मिलन के बाद दिनभर देवी-देवताओं के पहुंचने से ढालपुर का माहौल देवमय बना रहा।
विज्ञापन

........
इन्सानों की तरह रिश्ते निभाते हैं देवी-देवता : दोत राम
देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा में देवी-देवता इन्सानों की तरह अपने रिश्तों को निभाते हैं। रविवार को देवी दशमी वारदा और देवता भ्रीडू महाराज ने भी देव मिलन किया। दशहरा उत्सव में इस तरह के मिलन देव परंपराओं के साथ आपसी संबंधों और भाईचारे की भावना को भी दर्शाते हैंन्संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed