फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Congress government has no intention of providing facilities in tribal areas: Shrikant Sharma

कांग्रेस सरकार की जनजातीय क्षेत्रों में सुविधाएं देने की नीयत नहीं : श्रीकांत शर्मा

Sun, 25 Oct 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Congress government has no intention of providing facilities in tribal areas: Shrikant Sharma
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश सरकार पर जनजातीय क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार को लाहौल-स्पीति की जनता के वोट तो चाहिए, लेकिन यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कोई चिंता नहीं है। सर्दियों और बर्फबारी का मौसम नजदीक है, लेकिन दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और संपर्क मार्गों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

श्रीकांत शर्मा ने रविवार को उदयपुर मंडल के अंतर्गत त्रिलोकीनाथ क्षेत्र में स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद में कहा कि जाहलमा पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सामान्य जुकाम तक की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें आई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य बीमारियों की दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हैं, तो बर्फबारी के दौरान गंभीर रूप से बीमार लोगों का उपचार कैसे होगा? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की आलोचना करने में व्यस्त रहते हैं, जबकि अपनी जिम्मेदारी वाले स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण सड़कों की दुर्दशा पर चुप्पी साध लेते हैं। इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा ने उदयपुर मंडल के बूथ संख्या 15, त्रिलोकीनाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed