सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The temple of Bhagwati Mata Ashapuri resounded with cheers

Kullu News: जयकारों से गूंजा भगवती माता आशापुरी का मंदिर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The temple of Bhagwati Mata Ashapuri resounded with cheers
कुल्लू में भेखली मदिंर में नवरात्र के अतिंम दिन दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। अष्टमी और रामनवमी के चलते वीरवार को मंदिरों में वातावरण देवमय बना रहा। सैंज घाटी की माता भगवती आशापुरी मंदिर में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महाष्टमी और रामनवमी पर भक्तों का तांता लगा रहा।
Trending Videos

मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। रैला और शरण क्षेत्र के महिला मंडलों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। लक्ष्मी नारायण महिला मंडल रैला और आशापुरी महिला मंडल शरण की महिलाओं ने मंदिर परिसर में भव्य कीर्तन किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर महिलाओं ने माता के भजनों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान बालम कुंद, कारदार टीकम राम और ओमदत्त धामी ने बताया कि नवरात्र के शुरू होने के बाद से ही भक्तों की भीड़ माता के दर्शन के लिए लगातार बढ़ रही थी। महाष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मां को नारियल का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान मंदिर में कन्या पूजन भी किया गया। शुक्रवार को मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed