फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism festival celebrated in Jibhi; website launched.

Kullu News: जिभी में मनाया पर्यटन महोत्सव, वेबसाइट की लॉन्च

Mon, 28 Sep 2026 03:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
Tourism festival celebrated in Jibhi; website launched.
बंजार (कुल्लू)। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और ग्राम पंचायत तांदी, खाड़ागाड़ व सजवाड़ के सहयोग से जिभी में पर्यटन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त राज कृष्ण प्रुथी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान जिभी के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर शोभला सराज 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट और कॉफी टेबल बुक का प्रस्तुतीकरण किया गया। मंडलायुक्त ने वेबसाइट और कॉफी टेबल बुक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एडीसी सुनयना शर्मा, तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा, डीएसपी राज कुमार, एसडीपीओ बंजार दूनी चंद आर्य, मत्स्य अधिकारी हामणी कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सजवाड़ के प्रधान मूल सिंह, तांदी की प्रधान सुशीला शर्मा और खाड़ागाड़ के प्रधान सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा जसपिंदर सिंह, भगवान सिंह राणा, जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के संस्थापक गिरधारी लाल ठाकुर आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed