सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist vehicles were sent only till Nehrukund, tourists enjoyed the snowfall.

Kullu News: नेहरूकुंड तक ही भेजे पर्यटक वाहन, बर्फबारी में सैलानियों ने की मस्ती

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tourist vehicles were sent only till Nehrukund, tourists enjoyed the snowfall.
कुल्लू में लगातार हो रही बारिश के बीच परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। लाहौल-स्पीति और मनाली के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। मनाली शहर में भी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल में करीब 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। इससे अटल टनल यातायात के लिए बंद हो गई है। पर्यटक वाहनों को नेहरू कुंड तक ही जाने की अनुमति मिली। फोर बाई फोर वाहन भी सिर्फ सोलंगनाला तक ही भेजे गए। पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की।
Trending Videos

बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। अटल टनल के दोनों छोर पर ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली के नजदीक नेहरू कुंड तक यातायात सामान्य गाड़ियों के लिए खुला है। फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

डंगा गिरने से लगा जाम, कई जगह भूस्खलन
बारिश के कारण कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर अलेउ के समीप डंगा गिरने से मलबा सड़क पर आ गया। इससे घंटों तक सड़क बंद रही। दोपहर को यातायात बहाल हुआ। इसके अलावा मनाली-लेह मार्ग पर समाहन में भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
....
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल से यातायात रोक दिया गया है। वाहन नेहरू कुंड तक भेजे जा रहे हैं जबकि फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। पर्यटकों और आम जनता से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखकर ही यात्रा करें।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed