{"_id":"69cbbf8a1668428dc70479b9","slug":"post-office-should-be-opened-in-dehuridhar-panchayat-villagers-kullu-news-c-89-1-klu1002-172687-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहुरीधार पंचायत में खोला जाए डाकघर : ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहुरीधार पंचायत में खोला जाए डाकघर : ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, शैंशर पंचायत के बजाहरा जाना पड़ता है डाक से संबंधित काम के लिए
...
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत में भारतीय डाक विभाग की शाखा खोलने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें डाक विभाग से जुड़े कार्यों के लिए शैंशर पंचायत के बजाहरा जाना पड़ता है, जिसके लिए लंबा पैदल सफर करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी मनाहरा, चैनू राम, छप्पे राम, दुर्गा दत्त, परस राम, लोतम राम, चिंतू देवी, प्रेम सिंह, मथरा देवी आदि ने कहा कि देहुरीधार पंचायत में डाक विभाग की कोई शाखा नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने प्रशासन और डाक विभाग से आग्रह किया है कि पंचायत में डाक शाखा खोली जाए, ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि देहुरीधार में शाखा खुलने से न केवल पंचायत के लोग, बल्कि शैंशर पंचायत के कुछ दुर्गम क्षेत्र के गांवों के लोग भी लाभान्वित होंगे। संवाद
Trending Videos