सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists enjoy the snow in Solangnala

Kullu News: सोलंगनाला में बर्फ के बीच पर्यटकों की मस्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tourists enjoy the snow in Solangnala
मनाली के नेहरू कूंड के समीप सोलंग वैली जाने के लिए लगी वाहनों की लंबी कतारे।-संवाद
विज्ञापन
स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग और बंजी जंपिंग जैसे खेलों का आनंद उठा रहे सैलानी
Trending Videos

बर्फीली वादियों में पैराग्लाडिंग, जिप लाइन जैसे साहसिक खेल भी बने पहली पसंद

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भले ही कमी दर्ज की जा रही है लेकिन बर्फ से लकदक सोलंगनाला की वादियां मनाली पहुंच रहे पर्यटकों की पहली पसंद बन गई हैं।
लगभग चार फीट मोटी बर्फ की परत पर पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं। सोलंगनाला में रोजाना पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद प्रशासन ने भी अब सभी प्रकार के वाहनों को सोलंगनाला तक जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलंगनाला में शीतकालीन और साहसिक खेलें पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। पर्यटक बर्फीली वादियों में पैराग्लाडिंग, जिप लाइन जैसे साहसिक खेल का लुत्फ ले रहे हैं। बर्फ के बीच स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग, बंजी जंपिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा रहे हैं। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के कारोबार में भी इजाफा हो रहा है। स्थानीय कारोबारी रोशन लाल, इंद्र सिंह और उदय कुमार ने बताया कि हालांकि अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं लेकिन सोलंगनाला में पर्यटकों से रौनक बरकरार है। पर्यटकों के आने से कारोबार भी अच्छा चल रहा है। दिल्ली से आए पर्यटक अर्चित गोस्वामी ने कहा कि बर्फ के बीच स्कीइंग जैसे खेलो में भाग लेना उनके लिए सपने से कम नहीं है। उन्होंने सोलंगनाला में खूब मस्ती की।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed