{"_id":"6a8347c366353e5e310856ff","slug":"two-panchayats-got-gold-for-their-excellent-work-in-tb-eradication-kullu-news-c-89-1-klu1002-184328-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य पर दो पंचायतों को स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य पर दो पंचायतों को स्वर्ण
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के टीबी मुक्त अभियान के तहत पंचायतो को सम्मानि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। इसमें आनी की बिनन और निरमंड की देहरा पंचायत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जिले की पांच पंचायतों आनी की बैहना, जाबन, पोखरी, कराणा-एक, निरमंड की बाखन ने रजत पदक हासिल किए।
जिले की 28 पंचायतों में आनी की चार, बंजार की नौ, जरी की तीन, नग्गर की चार और निरमंड की आठ पंचायतों ने कांस्य पदक जीता। पंचायतों को सम्मानित करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में कार्यकारी उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने शिरकत की। उन्होंने उपरोक्त पंचायतों के प्रतिनिधियों और पंचायत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पंचायतें इसी तरह से कार्य करती रहें ताकि समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता रहे।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने बताया कि लगातार तीन साल से टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए हैं। दो साल से टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को रजत पदक प्रदान किए गए और एक साल में टीबी मुक्त रहने वाली पंचायतों को कांस्य पदक प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत प्रधानों को इस दौरान एक स्मृतिचिह्न और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने पदक जीतने वाली पंचायतों से आग्रह किया है कि वह आने वाले समय में भी इसी तरह कार्य करती रहें ताकि दूसरी पंचायतें भी प्रेरणा ले सकें। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश, जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर, निर्मला महंत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व पंचायत प्रधान और सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
000