{"_id":"6b047b45970bb1e4a909c7a0","slug":"vehicle-movement-restored-on-mall-road-kullu-news-c-89-1-klu1019-192583-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: माल रोड पर वाहनों की आवाजाही फिर से बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: माल रोड पर वाहनों की आवाजाही फिर से बहाल
विज्ञापन
कुल्लू। सर्दियों की खरीदारी के लिए हर दिन माल रोड पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके बावजूद प्रशासन ने सोमवार से यहां वाहनों की आवाजाही फिर बहाल कर दी है। इससे अब माल रोड पर वाहन और पैदल चलने वाले लोग एक साथ आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है।
दशहरा उत्सव के दौरान माल रोड पर सजी दुकानों और खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। 20 नवंबर को यहां यातायात बहाल किया गया था, लेकिन लोगों की बढ़ती भीड़ के चलते प्रशासन ने दोबारा दो दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी। अब सोमवार को फिर से यातायात शुरू कर दिया गया है।
माल रोड पर सर्दियों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दुकानों के आसपास भीड़ रहने से पैदल चलने वालों को सड़क पर आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही बहाल होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही से किसी अनहोनी और हादसे की आशंका भी बनी हुई है।