{"_id":"6a1c7213c09396193f0e6534","slug":"women-counted-their-votes-at-the-pink-centre-kullu-news-c-89-1-klu1002-177627-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पिंक केंद्र में महिलाओं ने की मतों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पिंक केंद्र में महिलाओं ने की मतों की गणना
विज्ञापन
लाहौल के केलांग में पिंक मतगणना केंद्र में मत की गणना में जुटी महिला कर्मचारी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनाव के दौरान पहली बार पूरे देश में पिंक मतगणना केंद्र स्थापित कर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से करवाई गई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरण भड़ाना की पहल पर शुरू किए गए इस अनूठे प्रयोग को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस पहल की सराहना की है। जिला मुख्यालय केलांग में स्थापित पिंक मतगणना केंद्र में महिला कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ मतगणना कार्य किया। जिले में पहले ही विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक से लेकर तमाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महिलाएं हैं।
इस मतगणना केंद्र में कुल 10 काउंटिंग सुपरवाइजर और 19 मतगणना सहायकों ने अपनी भूमिका निभाई। इनमें से सात काउंटिंग सुपरवाइजर और 14 मतगणना सहायक मतगणना कार्य में तैनात रहे। शेष महिला कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरण भड़ाना ने बताया कि महिला सशक्तीकरण का सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से जिले में पहली बार पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के मतों की गणना का कार्य केवल महिला अधिकारी और कर्मचारियों को सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos