सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work on the culverts and crate walls of Newli-Shansar road will begin soon.

Kullu News: न्यूली-शैंशर मार्ग के डंगों और क्रेटवाल का शीघ्र होगा कार्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Work on the culverts and crate walls of Newli-Shansar road will begin soon.
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी का न्यूली-शैंशर मार्ग शीघ्र दुरुस्त होगा। डंगों, क्रेटवॉल और निकासी नालियों के लिए लोक निर्माण विभाग ने 85 लाख रुपये के टेंडर लगा दिए हैं। कार्य को बरसात से पहले ही पूरा किया जाएगा।
Trending Videos

लोक निर्माण विभाग ने इससे पहले इसी मार्ग की मरम्मत के लिए 22 लाख के टेंडर लगाए हैं। इसका कार्य भी शुरू हो गया है। अब तीन किस्तों 25, 30 और 30 लाख के और टेंडर लगाए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूर्व में लगाए गए टेंडर के बाद सड़क पर कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में 85 लाख के लगाए गए टेंडर की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। ठेकेदारों को निर्देश दिए जाएंगे कि यह कार्य बरसात से पहले पूरा किया जाए। क्षेत्र के लोगों नीमत राम, प्रेम सिंह, माघू राम, जीत राम, ध्यान सिंह, सोहन लाल, जेठू राम, नारायण सिंह, नीमत और मीरा बाई का कहना है कि 2025 की आपदा के दौरान 15 किलोमीटर लंबी सड़क को काफी क्षति पहुंची है।
सड़क पर जगह-जगह डंगे धंस गए हैं। मलबा और पत्थर गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही आसानी से नहीं हो पा रही है। छोटे वाहनों की आवाजाही ही हो रही है। बस सेवा भी आधे रास्ते तक ही चल पा रही है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग से आग्रह है कि जिन कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए।
......
विभाग ने हाल ही में लगभग 85 लाख रुपये के कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। पहले जारी किए गए टेंडर के तहत सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
-पवन राणा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed