फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mahatma Gandhi had come to Shimla not eight but ten times

Mahatma Gandhi Shimla Visit: महात्मा गांधी आठ नहीं, दस बार आए थे शिमला; इन दो यात्राओं का नहीं था जिक्र

Wed, 18 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

क्या आपको पता है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आठ नहीं दस बार शिमला आए थे। सुक्खू सरकार और प्रशासन ने दो दशक पुरानी गलती को दुरुस्त कर शिमला के रिज मैदान पर लगीं पट्टिकाओं को हटाकर नई लगा दी हैं। क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mahatma Gandhi had come to Shimla not eight but ten times
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आठ बार नहीं, दस बार शिमला आए थे। सुक्खू सरकार और प्रशासन ने दो दशक पुरानी गलती को दुरुस्त कर शिमला के रिज मैदान पर लगीं पट्टिकाओं को हटाकर नई लगा दी हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर अब नगर निगम शिमला ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ दोनों पट्टिकाओं में गलत ऐतिहासिक तथ्य को सबसे पहले महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं पर पुस्तक ‘गांधी इन शिमला’ लिखने वाले इतिहासकार विनोद भारद्वाज ने उजागर किया था। अमर उजाला ने इस पर एक खबर 19 अक्तूबर 2021 को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। पुरानी पट्टिकाओं से शिमला आने-वाले पर्यटकों को गलत सूचना मिल रही थी। 2021 में विनोद भारद्वाज ने तत्कालीन मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को पत्र लिख इस मामले को भाजपा सरकार के समक्ष भी उठाया था। हाल ही में इस पर साहित्यकार श्रीनिवास जोशी ने भी फिर से एक चिट्ठी मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को लिख सही तथ्य लिखने का अनुरोध किया। विनोद ने भी फिर से कांग्रेस सरकार के समक्ष यह मामला उठाया।
विज्ञापन




मुख्य सचिव ने नगर निगम आयुक्त को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए तो आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित से ऐतिहासिक तथ्यों की जांच-पड़ताल करने का आग्रह किया। विभाग ने अध्ययन के बाद पाया कि यह सही है कि वर्ष 1939 में भी महात्मा गांधी दो बार शिमला आए थे। वर्ष 1939 की दोनों ही यात्राओं का जिक्र पुरानी पट्टिकाओं में नहीं है। अब दोनों नई पट्टिकाओं में इन दोनों ही तिथियों को जोड़ दिया गया है। डॉ. विनोद ने बताया कि 1939 में महात्मा गांधी दो बार 4 सितंबर से 5 सितंबर और 26 सितंबर से 27 सितंबर तक द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वायसरॉय से मिलने शिमला आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कब-कब शिमला आए महात्मा गांधी

12 मई 1921 से 17 मई 1921
13 मई 1931 से 17 मई 1931



15 जुलाई 1931 से 22 जुलाई 1931
25 अगस्त 1931 से 27 अगस्त 1931

4 सितंबर 1939 से 5 सितंबर 1939
26 सितंबर 1939 से 27 सितंबर 1939

29 जून 1940
27 सितंबर 1940 से 30 सितंबर 1940

24 जून 1945 से 16 जुलाई 1945
2 मई 1946 से 14 मई 1946

रामसुभग सिंह ने दिए थे निर्देश
वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने ही इस तथ्य को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग ने उस समय भी नगर निगम को इस संबंध में उचित कदम उठाने को कहा था। हाल ही में साहित्यकार श्रीनिवास जोशी और इतिहासकार विनोद भारद्वाज ने फिर एक बार सरकार से यह मामला उठाया है। वर्तमान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी इस पर उपयुक्त कदम उठाने को कहा। उसके बाद निगम को तथ्य बताए गए। अब पुरानी पट्टिकाएं हटाकर नई लगाई गई हैं- डॉ. पंकज ललित, निदेशक, राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed