फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Unique baby with 24 fingers born in Palampur; doctor explains the reason.

हिमाचल: पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह

Thu, 20 Aug 2026 12:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद,धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद,धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 12:22 PM IST
सार

सामान्य प्रसव से जन्मे इस नवजात के दोनों हाथों में छह-छह और दोनों पैरों में भी छह-छह उंगलियां हैं। जन्म के बाद अस्पताल स्टाफ, परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

विज्ञापन
Himachal: Unique baby with 24 fingers born in Palampur; doctor explains the reason.
बच्चे के हाथों व पैरों में 6-6 उंगलियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात 12:43 बजे एक महिला ने 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे को जन्म दिया। सामान्य प्रसव से जन्मे इस नवजात के दोनों हाथों में छह-छह और दोनों पैरों में भी छह-छह अंगुलियां हैं। जन्म के बाद अस्पताल स्टाफ, परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

स्टाफ की देखरेख में महिला का सुरक्षित और सामान्य प्रसव हुआ
तहसील पालमपुर के गांव मनियासा (डाकघर पाहड़ा) निवासी नुरियां खान की पत्नी रूपा को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर नागरिक अस्पताल पालमपुर लाया गया था। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में महिला का सुरक्षित और सामान्य प्रसव करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की सेहत पूरी तरह ठीक और सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा विशेषज्ञों ने ये कहा
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार शरीर के किसी अंग में सामान्य से अधिक अंगुलियों का होना चिकित्सकीय भाषा में पॉलीडैक्टिली कहलाता है। यह एक जन्मजात स्थिति होती है, जिसमें गर्भ में विकास के दौरान हाथ या पैर में अतिरिक्त अंगुलियां बन जाती हैं। यह अतिरिक्त उंगली पूरी तरह विकसित हड्डी के साथ हो सकती है या केवल त्वचा और ऊतक के रूप में। कई मामलों में आनुवंशिक कारण होते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से इसे कोई गंभीर बीमारी नहीं माना जाता है। नागरिक अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. तिलक बागड़ा ने बताया कि मंगलवार रात महिला का सामान्य प्रसव हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed