{"_id":"6ade4873113261c33b0320b0","slug":"1567-kg-of-charas-cannabis-resin-recovered-hidden-beneath-a-metal-plate-in-a-pickup-vehicle-mandi-news-c-90-1-mnd1001-219201-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पिकअप में धातु की प्लेट के नीचे छिपाकर रखी 1.567 किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पिकअप में धातु की प्लेट के नीचे छिपाकर रखी 1.567 किलो चरस बरामद
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ने चंदैश में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा नशा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पुलिस थाना सरकाघाट की टीम ने चंदैश में वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 1.567 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसा बीती शनिवार रात चंदैश में नाकाबंदी के दौरान पटड़ीघाट की ओर से आ रही एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर धातु की प्लेट के नीचे छिपाकर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट की जांच करने पर उसमें 1.567 किलोग्राम चरस पाई गई।
आरोपी की पहचान मंडी जिले की पधर तहसील के निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस तकनीकी जांच का सहारा ले रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चरस बरामदगी के मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।