{"_id":"69c7c8ad8850042b520c07ca","slug":"200-out-of-278-youth-passed-the-agniveer-recruitment-rally-mandi-news-c-90-1-ssml1025-190795-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अग्निवीर भर्ती रैली में 278 में से 200 युवा हुए उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अग्निवीर भर्ती रैली में 278 में से 200 युवा हुए उत्तीर्ण
विज्ञापन
पंडोह भर्ती स्थल पर शारीरिक दक्षता के लिए दौड़ में भाग लेते अभ्यर्थी। स्रोत विभाग
- फोटो : 1
विज्ञापन
मंडी। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय मंडी व भर्ती जोन अंबाला की ओर से तृतीय पुलिस वाहिनी पंडोह मैदान में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं में जबरदस्त उत्साह और देश सेवा का जज्बा देखने को मिला।
शनिवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन विशेष रूप से भर्ती रैली में शरीक हुए। उन्होंने सैन्य अधिकारियों से संवाद कर भर्ती प्रक्रिया बारे विविध जानकारी हासिल की।
शनिवार को अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर पदों के लिए मंडी, कुल्लू व लाहौल-स्पिति जिलाें से कुल 278 युवाओं ने भाग लिया। शारीरिक दक्षता में भाग लते हुए इनमें 1.6 किलोमीटर दौड़ में 200 युवा उत्तीर्ण हुए। भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की गई।
भर्ती रैली के लिए मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिलों से कुल 2959 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि भर्ती रैली में 2436 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
शनिवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक माप परीक्षण के अंतिम दिन कुल 1684 युवा परीक्षण को पास कर अंतिम मेडिकल के लिए योग्य पाए गए। संवाद
Trending Videos

पंडोह भर्ती स्थल पर शारीरिक दक्षता के लिए दौड़ में भाग लेते अभ्यर्थी। स्रोत विभाग- फोटो : 1