फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बसंतपुर में कार खाई में गिरी, तीन घायल

बसंतपुर में कार खाई में गिरी, तीन घायल

Thu, 04 Jul 2013 05:31 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 04 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की बसंतपुर पंचायत में कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने भादसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने से हुई है। मंगलवार रात्रि सुनील कुमार निवासी बासी कोठी, राजेंद्र तथा राहुल तीनों रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। घटना के समय कार को राजेंद्र चला रहा था। घटनाक्रम के अनुसार जब तीनों हरलोट पहुंचे तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 20 फुट नीचे खाई में जा गिरी। घायलों को आसपास के लोगों ने खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद तीनाें को छुट्टी मिल गई है। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि घायलों को सरकाघाट अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed