सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A call to adopt ham radio as a hobby

Mandi News: हैम रेडियो को शौक के रूप में अपनाने का आह्वान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A call to adopt ham radio as a hobby
विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र किए वितरित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र डांगसीधार (मंडी) में शनिवार को छह दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो (हैम) प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था बाधित होना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे समय में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए। कहा कि यदि इसे हॉबी के रूप में अपनाया जाए तो इसमें बेहतर दक्षता हासिल की जा सकती है और आपदा के समय प्रभावी योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्रोत व्यक्ति केंद्रीय संचार मंत्रालय के सेवानिवृत्त डीडीजी वीके आर्य तथा दिल्ली हैम रेडियो संस्थान की सचिव कुसुम ने प्रतिभागियों को एमेच्योर रेडियो संचालन, संचार तकनीक तथा आपदा के समय वैकल्पिक संचार व्यवस्था स्थापित करने संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed