फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A cruise will take passengers from Kol Dam to Tattapani for Rs 1,000 per person.

Mandi News: 1000 रुपये प्रति सवारी कोल डैम से तत्तापानी पहुंचाएगा क्रूज

Sat, 24 Oct 2026 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A cruise will take passengers from Kol Dam to Tattapani for Rs 1,000 per person.
सड़क से ढाई घंटे का सफर जलमार्ग से 45 से 60 मिनट में होगा पूरा
विज्ञापन

वाटर स्पोर्ट्स और धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
गर्म पानी के चश्मों में स्नान के लिए आने वाले लोगों को जलमार्ग से यात्रा का विकल्प मिलेगा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग से आज करेंगे उद्घाटन
देवेंद्र गुप्ता
सुंदरनगर (मंडी)। कोल डैम से तत्तापानी तक अब सड़क के लंबे सफर के बजाय जलमार्ग से रोमांचक यात्रा का विकल्प मिलेगा। क्रूज सेवा शुरू होने से करीब 35 किलोमीटर की दूरी 45 मिनट से एक घंटे में तय की जा सकेगी। इसके लिए प्रति सवारी करीब 1000 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इस पहल से सुंदरनगर, कोल डैम और तत्तापानी क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
क्रूज सेवा शुरू होने से पर्यटक जलमार्ग के रास्ते तत्तापानी पहुंच सकेंगे। वर्तमान में सड़क मार्ग से यह दूरी तय करने में करीब ढाई घंटे लगते हैं। जलमार्ग से समय की बचत के साथ पर्यटकों को कोल डैम के प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।
विज्ञापन

क्रूज सेवा से प्रदेश के पांच जिलों से तत्तापानी पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है। गर्म पानी के चश्मों में स्नान के लिए आने वाले लोगों को भी जलमार्ग से यात्रा का विकल्प मिलेगा। वहीं, मनाली और लाहौल-स्पीति क्षेत्र से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए रामपुर और किन्नौर के मठों तक पहुंचना भी सुविधाजनक हो सकता है। पर्यटकों के लिए विदेशों की तर्ज पर विशेष ट्रिप आयोजित करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूज के साथ सुपर स्पीड बोट की सुविधा
क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी के संचालक प्रेम रैना ने बताया कि क्रूज में एक बार में 20 सवारियां सफर कर सकेंगी। प्रति सवारी करीब 1000 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। क्रूज से 35 किलोमीटर का सफर 45 मिनट से एक घंटे में पूरा होगा, जबकि सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में दो से ढाई घंटे लगते हैं।
पर्यटकों के लिए छह सीटर सुपर स्पीड बोट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें प्रति व्यक्ति 1500 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। सुपर स्पीड बोट से क्रूज की तुलना में भी कम समय में तत्तापानी पहुंचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री आज करेंगे क्रूज सेवा का उद्घाटन
कोल डैम से तत्तापानी तक क्रूज सेवा का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। सुंदरनगर के एहन से इस सेवा की शुरुआत होगी। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। -रजनीश शर्मा, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग मंडी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल
प्रदेश सरकार ने सुंदरनगर के कोल डैम को तत्तापानी से जोड़कर साहसिक और धार्मिक पर्यटन की दिशा में नया अध्याय शुरू किया है। इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की यह पहल सुंदरनगर के लिए विकास का नया तोहफा है। -सोहन लाल ठाकुर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed