Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A registration fee of Rs 10 will be charged at Jogindernagar Hospital starting today.

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में आज से लगेगा 10 रुपये पर्ची शुल्क

Sun, 01 Nov 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A registration fee of Rs 10 will be charged at Jogindernagar Hospital starting today.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में मरीजों को अब पर्ची बनवाने के लिए शुल्क चुकाना होगा। अस्पताल प्रशासन ने नवंबर से सामान्य ओपीडी में 10 रुपये पर्ची शुल्क निर्धारित किया है। इस नई व्यवस्था से स्थानीय लोगों और मरीजों में नाराजगी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उपमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। मरीजों को रेफर करने की समस्या और दवाइयों की अनुपलब्धता से भी परेशानी होती है। ऐसे में पर्ची शुल्क लागू करना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर अतिरिक्त बोझ है। स्थानीय निवासी विवेक और कमल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बजाय नया शुल्क लगा है। बबीता और सुनीता ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग सरकारी अस्पतालों में आते हैं। उन्हें एक ही बीमारी के लिए कई बार पर्ची बनवानी पड़ती है। ऐसे में हर बार शुल्क देना उनकी परेशानी बढ़ाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक ने बताया कि यह शुल्क हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर लिया जा रहा है। इसका उद्देश्य रोगी कल्याण समिति को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। शुल्क से जुटाई गई राशि अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्च होगी। इससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed