{"_id":"6af5833d28d2a665bb03faed","slug":"video-say-no-to-chitta-yes-to-road-safety-at-dehar-college-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: डैहर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया संदेश-नशे को ना, सड़क सुरक्षा को हां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: डैहर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया संदेश-नशे को ना, सड़क सुरक्षा को हां
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:43 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय डैहर में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'से नो टू चिट्टा, यस टू सेफ्टी' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना और उसका जीवन बचाना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से गुड सेमेरिटन यानी नेक मददगार की भूमिका निभाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने और सड़क सुरक्षा नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में कुल 47 विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. शिवानी चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्लब की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. निशु शर्मा और प्रो. रीना देवी भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।