सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A schoolgirl walking to school was crushed by a tempo and died during treatment.

Mandi News: पैदल स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को टेंपो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A schoolgirl walking to school was crushed by a tempo and died during treatment.
ऐहजू के समीप सड़क हादसे का लाइव फोटो। स्त्रोत- वीडियोग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चौंतड़ा (मंडी)। मंडी–पठानकोट हाइवे पर जोगिंद्रनगर उपमंडल के एहजू के समीप वीरवार सुबह लगभग पौने नौ बजे हुए सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। पैदल स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा को एक टेंपो (मालवाहक वाहन) ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अनु, पुत्री पुन्नू राम, निवासी गांव भेठ, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के एहजू स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि अनु मचकेहड़ स्थित अपने नाना के घर से पैदल स्कूल जा रही थी। स्कूल से करीब 400 मीटर पहले एहजू के पास सड़क पर पीछे से आ रहे एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो का टायर छात्रा पर चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस चौकी चौंतड़ा ने टेंपो चालक सुरेश, निवासी जोल लडभड़ोल को हिरासत में ले लिया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed