सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP surrounded the Vice Chancellor over their demands

Mandi News: एबीवीपी ने मांगों को लेकर किया कुलपति का घेराव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
ABVP surrounded the Vice Chancellor over their demands
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्रों की  मांगों को लेकर धरना प्रदर्श
विज्ञापन
मांगें न मानी तो सरदार पटेल विश्वविद्यालय में करेंगे तालाबंदी : विशाल
Trending Videos

पीएचडी कोर्स वर्क का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों की विभिन्न मांगाें को लेकर एबीवीपी की ओर से कुलपति का घेराव किया गया। प्रांत कार्यसमिति के सदस्य विशाल ठाकुर ने बताया कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन सेामवार तक मांगों को पूरा नहीं करता है तो विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जाएगी। विद्यार्थियों की विभिन्न मांगाें को लेकर कई बार ज्ञापन दिया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मांगों पर अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया। इसलिए विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन और कुलपति का घेराव किया।
प्रांत कार्यसमिति के सदस्य विशाल ठाकुर ने कहा कि परिषद मांग करती है कि पीएचडी कोर्स वर्क का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जाए, मांडव परिसर में सुरक्षा कर्मचारियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। शोधार्थियों को शोध करने के लिए केमिकल जल्द से जल्द उपलब्ध किया जाए। लक्ष्मीबाई परिसर के पुस्तकालय में एयर कंडीशनर और चार्जिंग स्विच की व्यवस्था जल्द की जाए। शोधार्थियों के लिए प्रिंटर की व्यवस्था की जाए। सीक्रेसी ब्रांच में खर्च किए गए धन के हिसाब-किताब की जांच करवाई जाए। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की प्रतिमा की मरम्मत की जाए व मूल डिग्री प्रमाण पत्र जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए। एमसीए विभाग के सामने सूखे पेड़ और छत की मरम्मत की जाए व विश्वविद्यालय में पानी कूलर व इलेक्ट्रिसिटी लाइन को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर कुलपति को अवगत करवाया गया। सोमवार तक विश्वविद्यालय प्रशासन इन मांगों को पूरा नहीं करता है करता विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जाएगी। उधर, विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित अवस्थी ने कहा कि मांगाें को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed