फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Administration cracks down on illegal parking at Padhar bus stand.

Mandi News: पधर बस स्टैंड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन सख्त

Wed, 30 Sep 2026 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Administration cracks down on illegal parking at Padhar bus stand.
एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। पधर बाजार के मुख्य बस ठहराव पर बुधवार शाम अवैध और बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) पधर सुरजीत सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बस ठहराव स्थल पर वाहन पार्क करने वाले चालकों को सख्त निर्देश दिए।

पिछले कुछ समय से मुख्य बस ठहराव पर निजी और दोपहिया वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस वजह से बस चालकों को निर्धारित ठहराव स्थल पर बसें खड़ी करने के बजाय सड़क के बीच में ही यात्रियों को उतारना और चढ़ाना पड़ रहा था। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने के साथ-साथ सड़क हादसों की आशंका भी लगातार बनी हुई थी। एसडीएम सुरजीत सिंह ने वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बस स्टैंड केवल सार्वजनिक परिवहन और यात्रियों की सुविधा के लिए है। यहां अनधिकृत पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed