फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Information provided regarding financial assistance for SC/ST entrepreneurs.

Mandi News: एससी-एसटी उद्यमियों को वित्तीय सहायता की दी जानकारी

Wed, 30 Sep 2026 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Information provided regarding financial assistance for SC/ST entrepreneurs.
मंडी। उद्योग विभाग की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास के माध्यम से सामाजिक समावेशन पहल के तहत बुधवार को बगला में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों के लिए हितधारक सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मंडी, कुल्लू, बिलासपुर तथा लाहौल-स्पीति जिलों के एससी-एसटी वर्ग से जुड़े उद्यमियों के अलावा विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, बाजार से जुड़ाव, व्यवसाय विकास और क्षमता निर्माण से संबंधित विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया। सम्मेलन का उद्देश्य एससी-एसटी वर्ग के उद्यमियों को उपलब्ध सरकारी सहायता एवं संस्थागत सुविधाओं से जोड़कर उन्हें व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र मंडी की महाप्रबंधक नेहा चौहान, जिला कल्याण अधिकारी समीर, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंधक कमल जीत, यूको बैंक के सहायक महाप्रबंधक एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति प्रभारी दीपक कुमार, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम मंडी के मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed