सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anaya Sharma and Greek Minhas aim for gold

Mandi News: अनाया शर्मा और ग्रीक मिन्हास ने साधा स्वर्ण पर निशाना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Anaya Sharma and Greek Minhas aim for gold
विज्ञापन
राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में 141 निशानेबाजों ने लिया भाग
Trending Videos

.....................................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भ्यूली स्थित लखनपाल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में पुलिस विभाग और अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से लगभग 141 महिला और पुरुष निशानेबाजों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एयर पिस्टल अंडर-12 बालिका वर्ग में अनाया शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-12 बालक वर्ग में ग्रीक मिन्हास विजेता रहे। अंडर-16 बालक वर्ग में श्रेयस गौतम प्रथम, आयान गुप्ता द्वितीय और विद्युत डोगरा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 एयर पिस्टल वर्ग में वैभव शर्मा ने प्रथम, चिन्मय शर्मा ने द्वितीय और धानिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 बालक वर्ग में सार्थक प्रथम, अरमान वर्मा द्वितीय और आदित्य सिंह राणा तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग एयर पिस्टल प्रतियोगिता में राजपूत ने प्रथम, अरिंदम ने द्वितीय और सोहन सिंह वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। एयर पिस्टल वुमन अंडर-16 वर्ग में आरना दुबे प्रथम, अलीशा गुप्ता द्वितीय और ओजस्विनी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-21 में अर्पिता शर्मा प्रथम, कविता ठाकुर द्वितीय और संध्या तृतीय स्थान पर रहीं। ओपन एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कामिनी ने प्रथम, सोमी उथासिनी ने द्वितीय और कशीष शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर राइफल वुमन अंडर-19 वर्ग में गौरीशा प्रथम रही। पुरुष राइफल ओपन प्रतियोगिता में गौरव जमवाल प्रथम रहे। अंडर-14 एयर पिस्टल वर्ग में मनंजय शर्मा ने गोल्ड जीता। महिला एयर राइफल ओपन वर्ग में निर्मल प्रथम रहीं। एयर राइफल सुपर मास्टर प्रतियोगिता में आदविक ठाकुर प्रथम रहे। एयर राइफल मास्टर वर्ग में रघुवीर डटवाल प्रथम, राजीव कुमार द्वितीय और सुभाष सोनी तृतीय स्थान पर रहे। विजेतओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान राज्य स्तरीय राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारी राजीव सूद, टेक्निकल ऑफिसर रविंद्र प्रकाश, शूटिंग कोच रामलाल, टेक्निकल ऑफिसर विजय कुमार और राजीव कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed