सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CISF won the opening match in volleyball

Mandi News: वॉलीबाल में सीआईएसएफ ने जीता ओपनिंग मैच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
CISF won the opening match in volleyball
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुक्रवार को पंजाब स्कूल मैदान बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में सीआईएसएफ ने सर्किल-1 को 3 अंकों से पराजित कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। पहले दिन खेले गए सभी मुकाबले रोमांचक रहे। टूर्नामेंट का शुभारंभ परियोजना के डिप्टी चीफ इंजीनियर कश्मीर सिंह ठाकुर ने किया। खेल समिति के प्रधान एवं सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सर्किल-1 हरजोत सिंह वालिया ने बताया कि प्रतियोगिता में परियोजना की विभिन्न इकाइयों की टीमें भाग ले रही हैं।
Trending Videos

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सीआईएसएफ ने सर्किल-1 को 50-47 से हराकर 3 अंकों से जीत दर्ज की। इसके बाद सर्किल-2 ने पंडोह स्लैपर को 50-31 से पराजित किया। तीसरे मैच में चीफ ऑफिस ने सीआईएसएफ को 50-33 अंकों से हराया। अगले मुकाबले में सर्किल -1 ने पंडोह स्लैपर को 50-33 से मात दी। इसके बाद खेले गए मैच में सर्किल-1 ने चीफ ऑफिस को 65-43 से हराकर 22 अंकों से जीत हासिल की। दिन के अंतिम मुकाबले में सीआईएसएफ ने पंडोह स्लैपर को 59-47 के अंतर से हराया। इस अवसर पर एक्सईएन गुलशन मान, एसडीओ संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed