{"_id":"69c7d6f2f74ce61eff0d111c","slug":"anger-over-the-process-of-filling-the-post-of-naib-tehsildar-from-retirement-mandi-news-c-90-1-ssml1045-190828-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नायब तहसीलदार के पद रिटायरी से भरने की प्रक्रिया पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नायब तहसीलदार के पद रिटायरी से भरने की प्रक्रिया पर आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- पदोन्नति से भरे जाएं पद
2021 बैच के पटवारियों को अभी तक पहचान पत्र ने मिलने से रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने सरकार की ओर से नायब तहसीलदार के पदों को भरने के लिए रिटायरी से आवेदन मांगने पर एतराज जताया है। इसे पदोन्नति से भरने की मांग उठाई है।
महासंघ की मंडी जिला इकाई ने मंडलायुक्त मंडी व उपायुक्त मंडी को जिला प्रधान विशंभर ठाकुर की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा कि कई जगह पर नायब तहसीलदार के पद खाली पड़े हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन्हें भरने के लिए सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों से आवेदन मांगे हैं। यह प्रक्रिया सही नहीं है। ये पद केवल पदोन्नति चैनल से ही भरे जाने चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया गया है कि महासंघ ने अपनी बैठक में इस बारे में सख्त रवैया अपनाया है तथा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया है कि नायब तहसीलदारों के खाली पदों को रिटायरियों से नहीं बल्कि पदोन्नति के आधार पर भरा जाए। अलग से दिए गए एक अन्य ज्ञापन में महासंघ ने बैच 2021 के पटवारियों को अभी तक भी जिला प्रशासन की ओर से पहचान पत्र जारी न करने पर रोष जताया है।
महासंघ का कहना है कि इस बैच के सभी पटवारी फील्ड व अपने अपने क्षेत्र में कुशलतापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं, मगर उन्हें पहचान पत्र अभी तक नहीं दिए गए। कई मौकों पर पहचान पत्र न होने से परेशानी पेश आ जाती है। मांग की गई है कि ये पहचान पत्र जल्द से जल्द जारी किए जाएं।
Trending Videos