फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP is vocal on the issue of roads, drinking water and health facilities

Mandi News: सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर भाजपा मुखर

Fri, 14 Aug 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP is vocal on the issue of roads, drinking water and health facilities
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से न हटाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बल्ह विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा नेरचौक और रिवालसर मंडल ने विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी ना. के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से स्थानांतरित करने की प्रक्रिया रोकने की मांग की है।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि रिवालसर बस स्टैंड और करहेड़ी सब्जी मंडी का कार्य शुरू किया जाए। सुकेती खड्ड तटीकरण, सेकड़ नाला तटीकरण का अधूरा कार्य पूरा करने, नेरचौक ट्रक यूनियन से मझयाटल नाला होते हुए सुकेती खड्ड तक सुरक्षा कार्य करने और ढांगू क्षेत्र में खड्ड के कटाव से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की गई। डडौर कबाड़ मार्केट में बीबीएमबी और बरसाती पानी से पैदा हो रहे खतरे के समाधान और नागचला से फोरलेन तक नाले का वैज्ञानिक तरीके से चैनलाइजेशन करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा बंद किए गए संस्थानों को दोबारा शुरू करने की मांग की। सकरोहा-नैना माता मंदिर और टरोह-पिपली पेयजल योजनाओं को सुचारू करने की मांग रखी गई। वहीं, क्षेत्र में बंद हुई बस सेवाओं को बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed