सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP will brainstorm in Mandi on April 6 and 7, will formulate strategy

Mandi News: भाजपा 6 और 7 अप्रैल को मंडी में करेगी मंथन, बनाएगी रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 04 Apr 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
BJP will brainstorm in Mandi on April 6 and 7, will formulate strategy
विज्ञापन
कार्यकारिणी की बैठक में जुटेंगे शीर्ष नेता, संगठन और चुनाव के लिए बनेगी रणनीति
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 6 और प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 7 अप्रैल मंडी में होगी। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जनसंघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। दो दिवसीय कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न आयामों पर मंथन किया जाएगा और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी।
6 अप्रैल को होने वाली प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग और प्रदेश पदाधिकारियों शामिल होंगे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदेमातरम और अतिथि स्वागत के साथ होगा, जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा संगठन के कार्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद प्रस्तावित विषयों पर चर्चा, प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, प्रशिक्षण महाभियान, विधानसभा स्तर पर एसआईआर अभियान, मंडल स्तर पर प्रकोष्ठ गठन और पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। 7 अप्रैल को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक होगी, जिसमें सुबह ध्वजारोहण और उद्घाटन सत्र के साथ बैठक की शुरुआत होगी। इस सत्र में दीप प्रज्वलन, वंदेमातरम, शोक प्रस्ताव और अध्यक्षीय संबोधन के पश्चात संगठनात्मक विषयों तथा प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इन प्रस्तावों पर सुझाव, संशोधन और पारित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि आगामी समय के लिए एक मजबूत और स्पष्ट रणनीति तैयार की जा सके।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, सभी विधायक, सांसद, चुनाव लड़े प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और कार्यसमिति के सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed