सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four Dead in Horrific Road Accident in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दो बच्चों समेत चार की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।  

Four Dead in Horrific Road Accident in Shahjahanpur
घटनास्थल पर पड़ी बाइक, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और दो बच्चों की मौत हो गई। उनकी पहचान निगोही के मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी अरुण कुमार उर्फ कन्हैया (40 वर्ष), अरुण की पत्नी सीमा देवी (35 वर्ष), बेटी दीक्षा (आठ वर्ष) और बेटे नैतिक (छह वर्ष) के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। 

Trending Videos

शादी समारोह के बाद घर जा रहे थे दंपती 
अरुण की ससुराल पुवायां के गांव सिरखिड़ी में है। अरुण के ससुर गोपी के परिवार में बेटी की शादी थी। अरुण अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए 28 अप्रैल को सिरखिड़ी गांव आए थे। बृहस्पतिवार को वह घर वापस जा रहे थे। गांव भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास बोलेरो की टक्कर बाइक में लग जाने से दंपती और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुवायां सीएचसी भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भागा 
सीएचसी पर चारों को मृत घोषित कर दिया गया। अरुण की एक पुत्री प्रांशी घर पर है। अरुण मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करते थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। अरुण की मौत से पिता राकेश, मां उर्मिला देवी, पुत्री प्रांशी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया है। बोलेरो पुवायां क्षेत्र की है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed