सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   20-coach Vande Bharat Express was flagged off from Jammu to Srinagar

Jammu: रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, जम्मू से श्रीनगर तक 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना; CM रहे मौजूद

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Apr 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन की कोच संख्या आठ से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। यह सेवा 2 मई से नियमित रूप से चलेगी।

20-coach Vande Bharat Express was flagged off from Jammu to Srinagar
जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तारित मार्ग को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन 2 मई से नियमित सेवा में प्रवेश करेगी।

Trending Videos


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज जम्मू से श्रीनगर के लिए 20 कोच वाली वंदे भारत सेवा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से आठ कोच वाली ट्रेन के साथ जम्मू-श्रीनगर लिंक रेलवे लाइन का उद्घाटन किया था। आठ कोच वाली ट्रेनें पूरी क्षमता से चल रही थीं और यात्रियों की मांग बहुत अधिक थी। इसी कारण 20 कोच का विशेष डिजाइन तैयार किया गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वंदे भारत सेवाओं, रेलवे सेवाओं और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की खुले तौर पर प्रशंसा की। यह विस्तार क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेल मंत्री ने जानकारी दी कि पहले यह ट्रेन आठ कोच के साथ चल रही थी। अब इसकी क्षमता बढ़ाकर 20 कोच कर दी गई है। आज इसका उद्घाटन रन है। नियमित सेवा दो तारीख से शुरू होगी।
 

पुलिस महानिरीक्षक आरपीएफ पंकज गंगवार ने भी इस विस्तार की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रेन की कोच संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह विस्तार यात्रियों के लिए अधिक सुविधा प्रदान करेगा। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरंगों और पटरियों की सुरक्षा का जिम्मा जीआरपी और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से संभाल रहे हैं। यह कदम रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है।
 


बारामूला से उरी तक ट्रैक बिछाने की तैयारी
जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन में कटड़ा तक सफर किया। उन्होंने जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन चलने को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का जम्मू-कश्मीर को लेकर विशेष ध्यान है। बारामूला से उरी तक ट्रैक बिछाने की तैयारी है। जम्मू-राजोरी-पुंछ रेल लाइन का काम के सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन का पुननिर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों दिल्ली से श्रीनगर तक ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हाई एल्टीट्यूड वाले इलाकों में विशेष तरह की ट्रेनों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed